ऋषिकेश- यमकेश्वर विधायक ने क्षेत्र वासियों को दी वन नेशन वन राशन कार्ड की सौगात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – यमकेश्वर विधानसभा के स्वर्गाश्रम मंडल में क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूडी ने सिरासू ग्राम सभा वासियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वन नेशन वन राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्रीय भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा सम्पूर्ण देशवासियों के लिए लागू की गई है। इस कार्ड की सहायता से पात्र व्यक्ति को केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का कार्ड बनवाने में सहायता मिलेगी। जिससे की कोई भी व्यक्ति कभी भी 5 लाख रुपए तक की सहायता अपने एवं अपने परिवार के लिए इलाज के दौरान ले सकता है। यंहा तक की वह व्यक्ति किसी भी अन्य शहर, गांव, या कस्बे में जाकर अपने कोटे का राशन भी आसानी से ले सकता है। विधायक ऋतु खंडूडी ने सुशीला देवी, निर्मला देवी, झूमा देवी, गीता देवी, पवित्रा देवी, सारिका, गोदाम्बरी देवी, कमला देवी, गुड्डी देवी और गीता देवी आदि को कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा, सप्लाई इंस्पेक्टर ज्योति नेगी, कम्प्यूटर सहायक अमित पंवार, मंडल महामंत्री प्रीतम राणा, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र बिष्ट, हरिओम वर्मा, राजू प्रजापति, मनोज डोबरियाल, विनीता नौटियाल, बबली देशवाल, मीना श्रीवास्तव, सुरजीत राणा, शमशेर भंडारी, धर्मेंद्र बिष्ट, बीज्जी रावत, सूर्या, बत्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News