ऋषिकेश- हरिश्चंद्र गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव पर फिट इंडिया फ्रीडम रन में छात्राओं ने किया प्रतिभाग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरिश्चंद्र गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की स्वयंसेवी छात्राओं ने दौड़ में प्रतिभाग किया। इसके अलावा जल का संरक्षण शीर्षक पर पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी, उमा और वर्षा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही निबंध प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम सीता द्वितीय और आंचल तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में रिद्धि लखेड़ा प्रथम स्नेहा रावत द्वितीय प्रिया प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ज्योति सडाना, एनएसएस प्रभारी सविता रानी, पूनम राणा संध्या गुप्ता आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News