ऋषिकेश- स्वतंत्रता दिवस पर सरकार करें सोनी भट्ट का सम्मान – राजपाल खरोला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की ओर से ऋषिकेश विधानसभा के गुमानीवाला क्षेत्र में तीन दिन पूर्व चेन स्नेचिंग की घटना को असफल करने वाली महिला सोनी भट्ट को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोनी भट्ट की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। जिन्होंने चेन छीनने का प्रयास कर रहे तमंचे से लैस बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया था व अन्य महिलाओं को सोनी से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तरखंड सरकार स्वतंत्रता दिवस के दिन सोनी भट्ट का सम्मान करे इनसे अन्य महिलाए भी आगे आकर अपना साहस और निडरता का परिचय दे सके। इस प्रकरण का खुलासा करने पर उन्होंने पुलिस प्रशासन की भी प्रशंसा की। कोतवाली पुलिस ने तीन अंदर के अंदर चेन स्नेचिंग बदमाशों को पकड़ने का काम किया है। इस अवसर पर शीतल शर्मा, बीना तिवारी, प्रदीप शर्मा, शंपति, जीतेन्द्र भट्ट, दीपक धमन्दा, बुर्फी थापा, उमीद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News