ऋषिकेश- दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग का प्रयास करने वाले 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग का प्रयास करने वाले 4 शातिर अभियुक्तों को 2 देसी तमंचे मय 2 जिंदा कारतूस व दो चाकू के साथ एसओजी देहात व ऋषिकेश पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इन चारों पर उत्तर प्रदेश में दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं व दों अभियुक्त जिला मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर हैं। कोतवाली में महिला शिकायतकर्ता सोनी भट्ट पत्नी गणेश भट्ट निवासी मनसा देवी गुमानीवाला के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि 5 अगस्त को मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति पीछे से आए। उनमें से एक व्यक्ति द्वारा उतर कर किसी का पता पूछने लगा इसी बीच दूसरे व्यक्ति ने मेरे गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया गया। उसके द्वारा बार-बार चेन खींचने की कोशिश की गई जब मेरे द्वारा शोर मचाया गया तो भीड़ एकत्रित होती देख उनमें से एक ने हवा में फायरिंग की और वो सभी भाग गए। मौके पर इनके द्वारा मोटरसाइकिल जिसका नंबर UP14-D-2959 एवं एक बैग छोड़कर भाग गए हैं। महिला की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के निर्देशन में सादा एवं वर्दी में अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए। प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए सर्वप्रथम पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।घटनास्थल से बरामद मोटरसाइकिल नंबर UP14-D-2959 एवं बैग की जांच करने पर पाया कि उक्त मोटरसाइकिल हरियाणा के सोनीपत से चोरी की है।
