ऋषिकेश- मुनिकीरेती पुलिस ने 920 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुनिकीरेती पुलिस द्वारा एक तस्कर को 920 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते अल्टो कार वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। टिहरी पुलिस को मुखबिर के द्वारा चरस की तस्करी के इनपुट्स मिले थे। इसके बाद थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत स्थित पुराना ब्रह्मानंद मोड़ से उक्त व्यक्ति रंगे-हाथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना मुनिकीरेती पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त का नाम और पता अभय बहुगुणा पुत्र खेमराज बहुगुणा निवासी ग्राम व पोस्ट साबली पट्टी बमुन्ड थाना चम्बा, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुआ है। पुलिस टीम में उ. नि. अमित कुमार (प्रभारी) चौकी कैलाशगेट,हे. का. योगेन्द्र सिंह, कानि. अनिल सालार,चौकी कैलाशगेट,कानि. उबेद, कानि. राकेश शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News