ऋषिकेश- एसओजी देहात व ऋषिकेश पुलिस की साइबर टीम ने साइबर अपराधी के द्वारा ठगी गई 50 हजार रुपए की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई।
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एसओजी देहात व ऋषिकेश पुलिस की साइबर टीम ने साइबर अपराधी के द्वारा ठगी गई 50 हजार रुपए की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई।
25 जुलाई को कोतवाली ऋषिकेश में महिला शिकायत करता झिलमिल गुप्ता निवासी 27 गंगानगर निकट सोमेश्वर मंदिर के पास ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी माता उमा गुप्ता का बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी माता से फोन पर खाते की जानकारी प्राप्त कर अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 50 हजारों रुपए निकाल लिए हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा साइबर का कार्य देखने वाले कर्मचारी को तत्काल कार्यवाही कर, उपरोक्त ट्रांजैक्शन पर रोक लगाकर शिकायतकर्ता के पैसे वापस करने की आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के अनुपालन में साइबर का कार्य देखने वाले कर्मचारी गणों द्वारा उपरोक्त महिला के खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर जानकारी प्राप्त की। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते का पैसा ऑनलाइन तीन पत्ती नामक गेम में ट्रांसफर किया है। जिसकी ट्रांजैक्शन आईडी प्राप्त कर तत्काल संबंधित नोडल अधिकारी को उपरोक्त जानकारी भेजी गई, एवं बैंक के माध्यम से भी संबंधित को मेल करवाई गई।लगातार मेल कर नोडल ऑफिसर से जानकारी प्राप्त करते हुए उपरोक्त 50 हजार की ट्रांजैक्शन पर रोक लगाई जा सकी।

आरक्षी गौरव पाठक
आज 9 अगस्त को उपरोक्त महिला के खाते में 50 हजार रुपये की धनराशि शत-प्रतिशत वापस आ गई है। अपनी धनराशि का शत प्रतिशत वापस आने पर उक्त महिला व उसके परिवार जनों द्वारा ऋषिकेश पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर धन्यवाद अदा किया है। पुलिस टीम में आरक्षी कमल जोशी, आरक्षी गौरव पाठक शामिल थे।
