ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 31 नये मरीज मिले, 47 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी के साथ 31 नए मामले आए हैं जबकि 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज काफी दिनों बाद बीते 24 घंटों में एक संक्रमित की मौत भी हुई है। इसके साथ राज्य में उपचाराधीन सक्रिय संक्रमितों की संख्या 446 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में सर्वाधिक 11, हरिद्वार व पिथौरागढ़ में 4-4, चंपावत में 3, टिहरी व बागेश्वर में 2-2, नैनीताल, यूएस नगर, चमोली व उत्तरकाशी में 1-1 तथा पौड़ी, अल्मोड़ा व रुद्रप्रयाग में शून्य नए मामले आए हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा तीन लाख 42 हजार 423, स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 28 हजार 569 हो गया है। वहीं मौतों की संख्या 7368 पर पहुंच गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News