ऋषिकेश-अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गंगा आरती कर लिया माँ गंगा का आशीर्वाद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गंगा आरती कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान व्यापारियों ने फूल वर्षा कर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया।
सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड से अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य पंकज गुप्ता अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश प्रमुख कपिल गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता,
महेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष
राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष
प्रदीप गुप्ता, महामंत्री
पवन गोयल, मंत्री
सतीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष
लविश अग्रवाल, लेखा निरीक्षक
दीपक अग्रवाल, सदस्य कार्यकारिणी अजय गोयल,
ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, शेखर गुप्ता, नरेश गर्ग,
विनोद कुमार अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आलोक गुप्ता, महेश बंसल, नंदकिशोर अग्रवाल सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति त्रिवेणी घाट पहुंचे। इस दौरान मार्ग में विभिन्न व्यापारी एवं अन्य संगठनों में मुख्य रुप से पवन शर्मा, केवल कृष्ण लाबा, रामकुमार कश्यप, मोतीराम टुटेजा, प्रतीक पुंडीर, मदन लाल जाटव, सतवीर पाल, गौरव गर्ग, आशुतोष शर्मा, सौरभ गर्ग, पूजन अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, मनीष अग्रवाल, वीरेंद्र भारद्वाज, अनीता तिवारी, रेखा चौबे, तनु रस्तोगी, पार्षद रीना शर्मा, पंकज ध्यानी, मयूर लांबा, राहुल पाल, एकांत गोयल, विवेक गोस्वामी ने फुल वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने त्रिवेणी घाट पर सभी का आभार प्रकट किया साथ ही भविष्य में अग्रवाल समाज के साथ ही समाज के अन्य वर्गो के भी उत्थान एवं हित में कार्य करने का आश्वासन दिया।

%d bloggers like this:
Breaking News