ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 18 नये मरीज मिले, 46 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में केवल 18 लोगों में ही कोरोना का संक्रमण पाया गया है, जबकि 46 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ राज्य में उपचाराधीन सक्रिय संक्रमितों की संख्या 463 रह गई है। आज किसी संक्रमित की मौत भी नहीं हुई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में सर्वाधिक 6, हरिद्वार, नैनीताल व रुद्रप्रयाग में 2-2, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, यूएस नगर व उत्तरकाशी में 1-1 तथा बागेश्वर, चमोली व पिथौरागढ़ में शून्य मामले आए। वहीं आज 32,955 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News