ऋषिकेश- गणतंत्र दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन करेगी भाजपा युवा मोर्चा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा युवा मोर्चा स्वर्गाश्रम मंडल की ओर से गणतंत्र दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को लक्ष्मण झूला में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ नौडियाल ने मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में यमकेश्वर विधानसभा के स्वर्गाश्रम में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसमें क्षेत्र के सभी युवक एवं युवतियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान एवं टाँप टेन में आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वर्गाश्रम मंडल एवं यमकेश्वर मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के दायित्व का निर्वहन करने के लिए कार्यक्रम संयोजक, सह संयोजक एवं व्यवस्था प्रमुख के रूप में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। बैठक में
स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष गुरपाल बत्रा, भाजयुमो स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष सुरजीत राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष नीरज कुकरेती, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, मनोज डोबरियाल, अरविंद नेगी, बाला देवी, सुमित्रा सैनी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News