ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने किया 30 वार्डों की कार्यकारिणी का गठन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के सभी पार्षद प्रत्याशियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। शनिवार को रेलवे रोड स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक में वार्ड कार्यकारिणी के गठन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने बताया कि आज सभी पार्षद प्रत्याशी की बैठक में महानगर के 40 वार्ड प्रत्याशियों से 20-20 लोगों की सूची मांगी गई थी जिसमें वार्ड की कार्यकारिणी का गठन होना था। आज बैठक के दौरान 30 वार्डों की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है जल्दी ही शेष 10 वार्डो की कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र अति शीघ्र कर दिया जाएगा ताकि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूती के साथ अपने विधायक प्रत्याशियों को जिताने का कार्य कर सकें। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि 40 वार्डो का गठन कर प्रत्येक वार्ड को स्वराज केंद्र का नाम दिया जाएगा जो कि उस वार्ड के दिवंगत कांग्रेसी के नाम पर रखा जाएगा। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उन दिवंगत महान विभूतियों के प्रति श्रद्धांजलि होगी। प्रत्येक 4 वार्ड के ऊपर एक सेक्टर बनाया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर का नाम कांग्रेस की महान राष्ट्रीय विभूतियों के नाम पर होगा। इसके अलावा जो 10 सेक्टर होंगे वह महात्मा गांधी स्वराज केंद्र, सुभाष स्वराज केंद्र, सरदार पटेल स्वराज केंद्र, इंदिरा गांधी स्वराज केंद्र आदि के नाम पर होंगे। इस तरह महानगर कांग्रेस कमेटी की महान विभूतियों के श्रद्धांजलि होगी और नए कार्यकर्ताओं मैं जोश भरने का काम करेगी। बैठक में चंद्रकांता जोशी को महिला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी गई। पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा ने कहा कि अब समय कम है शीघ्र अति शीघ्र महानगर कांग्रेस कमेटी का भी गठन कर दिया जाए। पार्षद राकेश मिया ने शीघ्र अति शीघ्र बूथ कमेटियों के गठन करने पर जोर दिया। जितेंद्र पाल पार्टी ने कहा कि एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी महानगर कांग्रेस कमेटी से जुड़ने का मौका मिलना चाहिए। बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत, सतीश शर्मा, पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा, राकेश मियां, राधा रमोला, देवेंद्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, भगवान सिंह पवार, प्यारे लाल जुगरान, विवेक तिवारी, अमित पाल, नंदकिशोर जाटव, चंद्रकांता जोशी, मधु जोशी, शकुंतला शर्मा, धीरज डोभाल, प्रदीप चंद्र, सुभाष ज़ख्मोला, डॉ. जगमोहन भटनागर, दीनदयाल राजभर, विवेक वर्मा, जितेंद्र पाल पाठी, अभिनव मलिक, हरिराम वर्मा, ममता रमोला, सरोजिनी थपलियाल, कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News