ऋषिकेश-मुनि की रेती के तपोवन मे मुंबई से घूमने आये तीन लोग गंगा मे बहे
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुंबई से तीर्थ नगरी घुमने आई दो युवतियों समेत तीन लोग गंगा में बह गए। मुनीकीरेती पुलिस व जल पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई है। गंगा का जल स्तर बढ़ने से सर्च ऑपरेशन में कठिनाई हो रही हैं।
कोतवाल कमल मोहन भंडारी के अनुसार मुंबई से तीन युवतियां और दो युवकों का ग्रुप यहां घुमने आया था। बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे पांचो तपोवन क्षेत्र में गंगा के तट पर पहुंचे। यहां नहाते वक्त अचानक दो युवतियां और एक युवक गंगा के तेज धारा की चपेट में आ गए। देखते ही देखते तीनों आस-पास के लोगों की नजरों से ओझल हो गए। समाचार लिखे जाने तक तीनों का कहीं अता पता नहीं चल सका। पुलिस और जल पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई है। इन दिनों गंगा का जल स्तर बढ़ा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन में खासी दिक्कतें आ रही हैं।
