ऋषिकेश-भाजपाइयों ने एमडीडीए पर लगाया जनता को परेशान करने का आरोप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए पर घरों का नक्शा पास करने के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए कार्यालय में एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में एमडीडीए की ओर से गीता नगर, मालवीय नगर, बापू ग्राम, 20 बीघा, शिवाजी नगर व अमित ग्राम क्षेत्र में नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। जबकि यह क्षेत्र सरकारी अभिलेखों में वन क्षेत्र के नाम से दर्ज है। और दुर्भाग्य से यहां पर लोगों को मालिकाना हक भी प्राप्त नहीं है। इन क्षेत्रों में एमडीडीए का नक्शा पास कराने की कार्यवाही शुरू करना संभव नहीं है। ज्योति सजवार ने कहा कि ऐसी स्थिति में एमडीडीए अधिकारियों का वन क्षेत्र में लोगों को नक्शा पास कराने के नाम पर परेशान करना औचित्य नहीं है। ऋषिकेश तहसील के अंतर्गत जितने भी बड़ी बड़ी आबादी वाले खसरे नंबर अधिकतम विवादित हैं। जो कि उच्चतम न्यायालय व उप जिलाधिकारी के कोर्ट में न्याय के लिए विचाराधीन है। ऐसे में लोगों को राजस्व विभाग की ओर से खसरा नंबर न मिलने के कारण नक्शा पास कराने में असमर्थता महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इसके समाधान के लिए उचित बैठक कर ऋषिकेश की जनता के हित में कोई ठोस निर्णय लें। जिससे कि लोग आसानी से नक्शा पास करा सकें और वैध निर्माण से सरकार को अधिक से अधिक राजस्व की प्राप्ति हो सके। ज्ञापन देने वालों में पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, अनिल कुमार, जगदीश सिंह, बालमुकुंद, गोविंद सिंह आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News