ऋषिकेश- उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 11 फैसलों पर लगी मुहर

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट फैसलों की जनाकारी देते हुए बताया कि बैठक में 11 फैसलों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। कोविड 19 की परिस्थितियों को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान बन्द थे।सरकार ने एक अगस्त से कक्षा 6 से लेकर 12 तक स्कूल खोलने की अनुमति दी है। कौसानी को नगर पंचायत बनाने पर फैसला, पंतनगर एयरपोर्ट के जमीन का चयन पहले ही हो गया था। जिसके लिए अगले 6 महीने के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 23 अगस्त से 27 अगस्त तक मानसून सत्र शुरू होगा, आर्थिक संकट से गुजर रहे छात्रों को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा में जिसमें प्रिमलरी टेस्ट का प्रावधान है उसमें बच्चों को 50 हज़ार सहायता किया जाएगा। यानी 100 बच्चों को तैयारियों के लिए राज सरकार पैसा देगी। सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्रों के तमाम लोगों को पैकेज के माध्यम से मदद करने की घोषणा को सरकार ने अनुमोदित किया।
सांस्कृतिक दलों को 2000 रूपए प्रति माह के हिसाब से 5 महीने तक सहायता दी जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News