ऋषिकेश- उत्तराखंड पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे गणेश गोदियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का भी जोरदार स्वागत हुआ। अध्यक्ष बनने के बाद दो दिन पहले ही उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें पौधा भेंट किया था। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अपने नये-नवेले प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से निकलने के बाद भानियावाला, डोईवाला, मियांवाला और बालावाला समेत कई स्थानों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही दोनों नेताओं का स्वागत किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News