ऋषिकेश- तारा माता मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर गोदावरी गिरी की समाधि पर की पूजा अर्चना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तारा माता मंदिर माया कुंड मैं गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने गोदावरी गिरी महाराज की समाधि पर हवन व पूजा अर्चना किया गया। शनिवार को तारा माता आश्रम के महंत संध्या गिरी महाराज के सानिध्य में गुरु शिष्य परंपरा और सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरु व शिष्य की महिमा को ध्यान में रखते हुए आश्रम वासियों तथा भक्तजनों एवं संत जनों के साथ गुरु पूर्णिमा पर पूजा अर्चना कर गुरु को याद किया। कार्यक्रम के बाद भक्तों, संतो को भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर आश्रम के महंत संध्या गिरी महाराज, खुशी गिरी महाराज, ऋषिकेश गिरी महाराज, गंभीर मेवाड़, डीएस गुसाईं, अशोक कांडपाल, विद्यानंद गिरी,संजय शास्त्री, विक्रम सिंह भंडारी, मुकुल शर्मा, केके बिजलवान, दिनेश रतूड़ी, मंगल आनंद कुकरेती आदि भक्त एवं संत मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News