ऋषिकेश- हल्द्वानी के उप कारागार में 14 कैदी एचआईवी पॉजिटिव
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हल्द्वानी के उप कारागार में सजा भुगत रहे 14 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। कैदियों की स्वास्थ्य रिपोर्ट के बाद यह मामला सामने आया है, इससे प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है।
एचआईवी संक्रमित होने की रिपोर्ट के बाद अब इनकी पहचान को गोपनीय रखते हुए उपचार शुरू कर दिया गया है। इन कैदियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही काउंसलिंग के माध्यम से इनका उपचार शुरू किया जा रहा है। इन कैदियों में 13 पुरुष तथा एक महिला कैदी है, इनकी पहचान गोपनीय रखी गई है। कैदियों को पोषण युक्त भोजन दिया जा रहा है इसके साथ ही उन्हें सावधानी रखने की हिदायत भी दी गई है। उप कारागार के अधीक्षक एसके सुखीजा ने बताया कि जेल में ही पहचान को गोपनीय रखते हुए उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ संबंधी जाँच के बाद यह रिपोर्ट आई है, जिसके बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है।
