ऋषिकेश- उत्तराखंड परिवहन महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सौंपा मांग पत्र

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड परिवहन महासंघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि विगत 2 वर्षों से कोरोना कॉल के कारण परिवहन व्यवसायियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वाहनों के खड़े होने के कारण उन्हें किस्त जमा करने भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन व्यवसायियों के साथ ही चालक व परिचालकों की इस विकट समस्या को देखते हुए आर्थिक पैकेज देने की मांग की है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से दूरभाष पर बात करने के बाद महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में यातायत पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र रमोला, टीजीएमओसी के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सिंह रौतेला, संचालक मेघ सिंह चौहान व रोटेशन यात्रा प्रभारी मदन कोठारी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News