ऋषिकेश- नाव घाट के पास नदी के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस को नाव घाट के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस के अनुसार आज प्रातः कोतवाली पर फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की नाव घाट के पास नदी किनारे एक महिला का अज्ञात शव पड़ा है|
प्राप्त सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के आदेशानुसार चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट मय फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा नाव घाट पर गंगा किनारे एक महिला का शव पड़ा है। जो कि गंगा नदी में बहकर आया प्रतीत हो रहा है| महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है| शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए एम्स मोर्चरी ऋषिकेश रखा गया है| शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं अग्रिम आवश्यक कार्यवाही जारी है|
शव का हुलिया – नाम-पता अज्ञात, रंग गेहुआ, चेहरा गोल
कद करीब 5 फुट 2 इंच उम्र लगभग 30 वर्ष, पहनावा मेहरून रंग की कुर्ती व पीले रंग की लेगिंग, कानों में पीली धातु की बाली पहने हैं।
