ऋषिकेश- हरिद्वार के पूर्व विधायक अंबरीश कुमार का निधन,पूरे हरिद्वार में शोक की लहर

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार – हरिद्वार के पूर्व विधायक अमरीश कुमार का निधन हो गया है। वह बीते 2 महीने से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां गत देर रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर के बाद जनपद हरिद्वार सहित प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। अमरीश कुमार हरिद्वार जनपद में विधायक रह चुके हैं। बीते लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं। अपने क्षेत्र समेत जिले में उनका खासा जनाधार था। अपने समर्थकों के बीच वह भाई जी के नाम से खासे चर्चित थे। इनके निधन से पार्टी को हमेशा कमी खलती रहेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News