ऋषिकेश- उत्तराखंड में अगले 72 घंटों में भारी बारिश के आसार रेड अलर्ट जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – प्रदेश सरकार ने राज्य के 13 जिलों में से अधिकांश हिस्सों में बहुत भारी बारिश के आसार के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक के लिए यह अलर्ट जारी किया है। हालांकि इससे पहले राज्य आपदा रिस्पॉंस फोर्स यानी एसडीआरएफ ने इसी तरह का अलर्ट जारी करते हुए 21 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड ही नहीं, जम्मू कश्मीर, हिामचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिज़ोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में आगामी गुरुवार तक बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इधर खबरों की मानें तो उत्तराखंड के कुछ ज़िलों में बादल फटने या मूसलाधार बारिश से बनी आपदा स्थिति के लिए एसडीआरएफ ने करीब 28 टीमों को स्टैंडबाय मोड पर रखा है ताकि किसी भी इमरजेंसी में उनकी मदद ली जा सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News