ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 50 नये मरीज मिले, 33 मरीज स्वस्थ हुए, आज किसी की मौत नही हुई,

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 33 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 620 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 41 हजार 536 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 27 हजार 544 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,357 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं आज 87,964 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीँ प्रदेश में एक बार फिर लम्बे समय बाद कन्टेन्मेंट जोन बनाया गया है। यह जोन उत्तरकाशी में बडकोट के नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 4 को बनाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा 05, बागेश्वर 01, चमोली 01, चम्पावत 08,
देहरादून 08, हरिद्वार 07, नैनीताल 09, पौड़ी 02, पिथौरागढ़ 01, रुद्रप्रयाग 00,
टिहरी 00, उधमसिंह नगर 07,
उत्तरकाशी 01 मामला आया है।
वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के 02 मामले सामने आये हैं और 02 मरीज की मौत हुई है। जबकि 03 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 548 मामले सामने आ चुके हैं। 170 ठीक हो चुके हैं। जबकि 119 लोगों की मौत हो चुकी है।

%d bloggers like this:
Breaking News