ऋषिकेश- जनहित समिति मुनि की रेती ढालवाला ने पुलिस से की असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने की मांग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जनहित समिति मुनीकीरेती ढलवाला ने थाना प्रभारी से गंगा तटों पर नशीली वस्तुओं का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने की मांग की है।
मंगलवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला उनियाल के नेतृत्व में समिति के सदस्यों द्वारा थाना कार्यालय मुनी की रेती में एकत्रित होकर थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र के गंगा तटों पर बाहर से आने वाले कुछ पर्यटक नशीली वस्तुओं का खुलेआम सेवन करते दिखाई देते हैं। इससे गंगा की पवित्रता के साथ ही तीर्थ नगरी की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी ऋषिकेश विश्व पटल पर विख्यात है क्षेत्र में लाखों यात्रियों का प्रतिवर्ष आवागमन लगा रहता है। ऐसे में गंगा तटों पर खुलेआम नशे का सेवन करने से तीर्थयात्रियों पर गलत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने थाना प्रभारी से गंगा तटों पर खुलेआम नशीली वस्तुओं का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुमित उनियाल, धीरज चौहान, हिमांशु राणाकोटी, मोहित सेमवाल, राजेंद्र सिंह, आरती कंडवाल, अंजलि, बंदना नेगी आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News