ऋषिकेश-लक्ष्मण झूला में निकाली गई जगन्नाथ यात्रा का स्थानीय लोगों ने किया फूल वर्षा कर स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रयत्न एक सामाजिक संस्था एवं मोहल्ला समिति द्वारा लक्ष्मण झूला में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से जगन्नाथ यात्रा निकाली गई।
सोमवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई जगन्नाथ यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुई। रथ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर व्यापारिक राजनैतिक और धार्मिक संस्थाओं ने फुल वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा पिछले 4 वर्षों से बहुत धूमधाम से निकाली जाती है। करोना काल को देखते एवं सरकार की गाइड लाइन के अनुसार बहुत ही सूक्ष्म रूप में आज इस यात्रा का आयोजन किया गया हैं। हर वर्ष स्थानीय लोगों द्वारा इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार रहता हैं। इस धार्मिक यात्रा में स्थानीय एवं पर्यटक बहुत ही बढ़-चढ़कर भागीदार बनते हैं। यात्रा में भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा एवं भाई बलदाऊ जी के साथ नगर का भ्रमण किया जाता है। सभी श्रद्धालु राधे कृष्ण राधे-राधे की धुन पर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम में मधुबन आश्रम के इस्कॉन ग्रुप ने भी अपने सभी साथियों के साथ अपनी प्रस्तुति की यात्रा में प्रसाद के साथ सैनिटाइजर एवं मास भी बांटे गए। इस अवसर पर कमला नेगी, सखी बाबा, विधि गुप्ता विनीता नौटियाल, मीनाक्षी भंडारी, एवं इस्कॉन ग्रुप के दीपक, दीनदयाल, गोपाल जी, बाला देवी, राघव गुप्ता, मान्यता गुप्ता, अभिनव सचदेवा, राधा चौहान, राकेश अग्रवाल, सीताराम बाबा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News