ऋषिकेश- राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पत्र का हवाला देकर तहसीलदार ने सर्वदलीय संघर्ष समिति का तुड़वाया अनशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सर्वदलीय संघर्ष समिति का विगत 21 दिन से चल रहा क्रमिक अनशन को तहसीलदार अमृता शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पत्र का हवाला देकर समाप्त करवाया। धरना स्थल पर तहसीलदार अमृता शर्मा ने कहा कि वर्तमान में केवल लच्छीवाला टोल प्लाजा संचालित है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 58 अंतर्गत वर्तमान में अन्य टोल प्लाजा संचालित किए जाने हेतु अग्रिम आदेश प्राप्त नहीं है। फलस्वरुप उक्त टोल प्लाजा संचालित करने की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। पत्र का अवलोकन एवं तहसीलदार की अपील पर विचार करते हुए सर्वदलीय समिति ने विगत 43 दिन से चला रहा धरना एवं 21 दिन से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया। इस मौके पर तहसीलदार अमृता शर्मा ने समिति के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत एवं अन्य आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत व समिति के संयोजक संजय पोखरियाल ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने की दृष्टि से टोल प्लाजा का समस्त षड्यंत्र क्षेत्रीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने तैयार किया है। जिसकी मजिस्ट्रेट जांच होनी अति आवश्यक है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज राष्ट्रीय प्राधिकरण के पत्र से स्पष्ट हो गया कि नेपाली फार्म टोल प्लाज़ा के खेल में कोई ना कोई शामिल हैं और इसके पीछे कौन है इसकी जाँच की जानी चाहिये कि किसने वहाँ पर पेड़ कटवाये किसने वहाँ जेसीबी मशीन लगवाकर प्राकृतिक श्रोत की दिशा बदलने का काम किया यह एक अपराध है और इसके दोषी के ख़िलाफ़ कार्यवाही होनी चाहिये। समिति के सदस्य डा. रवि रस्तोगी के प्रयासों का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने पूरे आंदोलन की जानकारी पीएमओ को दी गई व उसके बाद पीएमओ ने राष्ट्रीय प्राधिकरण को इस पर जवाब देने को निर्देशित किया। जवाब में परियोजना के प्रबंधक अंशुल शर्मा ने पत्र के माध्यम से बताया कि नेपाली फार्म में किसी भी प्रकार का टोल प्लाज़ा प्रस्तावित नहीं है ना ही किसी भी प्रकार का कार्य हो रहा है जिससे आज यह आंदोलन जीत के साथ समाप्त किया गया। यूकेडी नेता कनक धनाई व समिति संरक्षक भगवती प्रसाद सेमवाल ने डॉ. रवि रस्तोगी का टोल प्लाजा के संदर्भ में सच्चाई सामने लाने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर इस किसान यूनियन लोक शक्ति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, देवी प्रसाद व्यास, शोभा भट्ट, बाबूराम धारवान, लवीश जायसवाल, गब्बर कैंतूरा, मनोज गुसाई, गोकुल रमोला, रवि राणा, अमन पोखरियाल, केके थापा, कुंवर सिंह गोसाई, लालमणि रतूड़ी, देव पोखरियाल, यश अरोड़ा , हिमांशु जाटव आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News