ऋषिकेश-कोतवाली पुलिस ने पर्स मय नकदी एवं अन्य कागजात चोरी करने वाली तीन महिलाअभियुक्ता को किया गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बीती 10 जुलाई को
अनुसुइया शर्मा पुत्री महेश शर्मा निवासी नीरज चौधरी कैलाश गेट मुनी की रेती के द्वारा कोतवाली में एक लिखित तहरीर दी गई कि 10 जुलाई को मैं आवश्यक कार्य ऋषिकेश से देहरादून जा रही थी। जब मैं बस अड्डा ऋषिकेश से बस में सवार होने वाली थी, तो किसी अज्ञात के द्वारा मेरे बैग जो कि मेरे कमर पर लटका था की चैन खोलकर उससे मेरा पर्स नगदी एवं अन्य कागजात चोरी कर ले गए हैं। मेरे पीछे दो-तीन महिलाएं थी जब मैं बस में चढ़ रही थी तो उन्होंने मुझे धक्का भी दिया था। लेकिन वह बस में नहीं चढ़ी मैंने बस से उतर कर चेक किया तो पर्स चोरी होना पता चला। प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अज्ञात चोरों की धरपकड़ के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा एसओजी देहात व ऋषिकेश पुलिस की 02 संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा 10 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर सीसीटीवी से प्राप्त फोटो से मिलते जुलते हुलिए की 3 महिला अभियुक्तों को छोटी सब्जी मंडी ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों का नाम व पता कविता पत्नी नारायण निवासी झुग्गी झोपड़ी, रेलवे स्टेशन के पीछे हरिद्वार, बबीता पत्नी विशाल निवासी उपरोक्त, सोमवती पुत्री नारायण निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। अभियुक्ता कविता से 1000 रुपए नकद, वादिनी का एक पैन कार्ड, एक विजिटिंग कार्ड, बबीता से1000 रुपए नगद, वादिनी का एटीएम कार्ड पंजाब नेशनल बैंक,वादिनी का आधार कार्ड, अभियुक्ता सोमवती से 1000 रुपये नकद, वादिनी का लाल हरे रंग का पर्स, एक विजिटिंग कार्ड वादिनी का एक फोटो बरामद की गई है। उत्तराखंड व अन्य जनपदों से भी इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में निरीक्षक अरुण त्यागी चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी,कांस्टेबल सचिन सैनी, महिला कांस्टेबल मंजू, महिला कांस्टेबल रणजीत कौर शामिल थे।
