ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 51 नये मरीज मिले, 205 मरीज स्वस्थ हुए, 2 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 51 मामले सामने आए हैं, जबकि 02 संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में आज 205 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 932 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 41 हजार 230 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 26 हजार 968 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,341 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं आज 24,361 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार
अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 03,
चमोली 01, चम्पावत 02,
देहरादून 15, हरिद्वार 07,
नैनीताल 11, पौड़ी 01,
पिथौरागढ़ 02, रुद्रप्रयाग 00,
टिहरी 00, उधमसिंह नगर 02,
उत्तरकाशी 07 मामले आए हैं।
वहीं प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के 526 मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 106 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 124 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News