ऋषिकेश- एसओजी देहात व कोतवाली पुलिस टीम ने किया सम्मोहन कर ठगी करने वाला बाबा को गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एसओजी देहात व कोतवाली पुलिस टीम ने सम्मोहन कर ठगी करने वाले बाबा को लगभग नौ लाख रुपए के सोने- चांदी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।
बीते 10 जुलाई को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता
हितेंद्र सिंह पंवार गढ़वाल ज्वेलर्स निवासी 45 देहरादून रोड ऋषिकेश के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी पत्नी की कुछ मानसिक समस्या है, जिसका फायदा उठाकर महिंद्र उर्फ योगी प्रियव्रत अनिमेश के द्वारा आध्यात्मिक इलाज से उपचार के बहाने कई बार अपने निवास नेचर विला नंबर 21 में बुलाकर खाने की दवाइयां भी दी व सम्मोहित कर अलग-अलग तिथियों में दिसंबर से अब तक एक रुद्राक्ष की माला, सोने का ब्रेसलेट, रुद्राक्ष का ब्रेसलेट, सोने की माला, सोने की 4 अंगूठी, तुलसी की माला तथा कुछ रुपए नगद भी लिए गए हैं। दो जुलाई को दुकान का सामान मिलाने पर मुझे उक्त जानकारी हुई है। शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसमें आईपीसी बनाम योगी प्रियव्रत अनिमेश शर्मा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा एसओजी देहात व कोतवाली ऋषिकेश की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा नाम दर्ज अभियुक्त के निवास स्थान नेचर विला, बिला नंबर 21 पर दबिश दी गई। जहां से अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से सोने चांदी का सामान भी बरामद किया गया है। अभियुक्त का नाम पता योगी प्रियव्रत अनिमेश उर्फ महेंद्र रोड उर्फ रोबिन खलीफा पुत्र सुल्तान सिंह निवासी आजाद नगर, थाना मॉडल टाउन पानीपत हरियाणा के रूप में हुआ है।
अभियुक्त से चार सोने की अंगूठी, दो रुद्राक्ष की माला सोने की, एक बड़ी माला सोने की नाग के रूप में, शिव जी की चांदी की मूर्ति, चांदी की एक जोड़ा खड़ाऊ जिसकी अनुमानित लागत लगभग नो लाख रुपए आंकी गई है। शेष माल की बरामदगी हेतु अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड में लिया जाएगा। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा पूर्व में हरियाणा में तीन मुकदमा पंजीकृत होना बताया गया है। संबंधित जिले व अन्य राज्यों से भी अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस टीम में डी.सी.ढोडियाल
(क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश)
शिशुपाल सिंह नेगी (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश)
ओमकांत भूषण (प्रभारी एसओजी देहात) मनमोहन सिंह नेग (वरिष्ठ उप निरीक्षक ऋषिकेश) मुकेश नेगी, आरक्षी कमल जोशी, आरक्षी नवनीत सिंह नेगी, आरक्षी सोनी कुमार,
आरक्षी सचिन राणा, आरक्षी संदीप छाबड़ी, महिला आरक्षी रेखा राणा, महिला आरक्षी जमुना नेगी आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News