ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 78 नये मरीज मिले, 144 मरीज स्वस्थ हुए, 2 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना से संक्रमित 78 मामले आए हैं कोरोना के नए मामलों में कमी का सिलसिला जारी है। रविवार को करीब चार माह के बाद 100 से कम नए 78 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 144 संक्रमित स्वस्थ हुए और 2 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या भी घटकर 1749 रह गई है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 17, हरिद्वार में 14, नैनीताल व यूएस नगर में 9-9, रुद्रप्रयाग में 8, उत्तरकाशी में 7, पिथौरागढ़ में 5, चमोली व टिहरी में 3-3, चंपावत में 2, पौड़ी में 1 तथा अल्मोड़ा व बागेश्वर में शून्य मामले आए। इस प्रकार आज राज्य के सभी जिलों में 20 से कम, 11 जिलों में 10 से कम तथा दो जिलों में शून्य मामले आए।

%d bloggers like this:
Breaking News