ऋषिकेश- चार धाम तीर्थ पुरोहित समिति देवस्थानम बोर्ड में नामित सदस्यों पर इस्तीफे के लिए बनाएगी दबाव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – चार धाम तीर्थ पुरोहित समिति हकूक धारी महापंचायत समिति देवस्थानम बोर्ड में नामित सदस्यों पर इस्तीफे के लिए दबाव बनाएगी
रविवार को भगवान भवन में समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हक हकूक धारी महापंचायत समिति की ओर से देवस्थानम बोर्ड में नामित सदस्यों से इस्तीफा दिए जाने के लिए दबाव बनाने के साथ ही उत्तराखंड राज्य के नए बने मुख्यमंत्री से तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल से मिलने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में महामंत्री हरीश डिमरी, कुबेरनााथ पोस्ती, मनोज शुक्ला ,विनोद शुक्ला, नरेश आनंद ब्रह्म कमल ,केशव तिवारी प्रवक्ता ,संजीव सेमवाल ,मुकेश सेमवाल ,विपिन सेमवाल, सुरेंद्र् प्रसाद शुक्ला ,राजकुमार तिवारी, किशन बगवाड़ी आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News