ऋषिकेश- सीएम तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा इस्तीफा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख कर अपना इस्तीफ़ा भेजा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जनप्रतिनिधि क़ानून की धारा 151 A के तहत अब उप चुनाव संभव नहीं है। इसके लिए मै मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूँ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र दिया है कि वह इस्तीफा दे रहे है। मुख्यमंत्री ने
संवैधानिक संकट का हवाला देकर इस्तीफे की पेशकश की है।
कल देहरादून में विधानमंडल दल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सकते है।

%d bloggers like this:
Breaking News