ऋषिकेश- कांग्रेस नेता ने टिहरी विस्तापित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के दो दर्जन जरूरतमंदो को बांटा सेनिटाइजर, मास्क व कच्चा राशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने टिहरी विस्तापित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक जरूरतमंदो को सेनिटाइजर, मास्क व कच्चा राशन वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लगातार कोविड कर्फ्यू जारी रहने के कारण निम्न वर्ग के साथ ही मध्यम वर्गीय परिवारों में आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है, पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सरकार द्वारा किसी भी जरूरत मन्द की सहायता नही की गई। इसलिये ऐसे लोगो की ज़रूरत को देखते हुए हमने पूर्व की भाँती आज भी कच्चे राशन की मदद की और आगे भी ऐसे लोगों की जो लोग अपनी मजबूरी को किसी के समक्ष रखने में असुविधा महसूस करते हो उनकी मदद के लिए हम और हमारा संगठन हमेशा आगे रहेगा ।
राशन वितरण कार्य में नगर उद्योग व्यापार महासंघ के महामंत्री अखिलेश मित्तल, धर्मेंद्र गुलियाल, मनीष मैठानी, यश अरोड़ा, हिमांशु जाटव, पंकज अरोड़ा, यशपाल बुटोला, सोहन रावत, करण पडियार, बिशन रावत, राजेंद्र पंवार, सुरेंद्र पंवार, दिनेश पडियार आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News