ऋषिकेश- ढोल एवं घंटी बजाकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगा उत्तराखंड परिवहन महासंघ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड परिवहन परिवहन महासंघ सोमवार को परिवहन कार्यालय के समक्ष ढोल व घंटी बजाकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगी।
रविवार को परिवहन कार्यालय में महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा उत्तराखंड की रीढ़ है मई जून चरम यात्रा काल तो बीत ही चुका है। यदि अब भी सरकार चार धाम यात्रा का संचालन नहीं करती है तो आम आदमी भुखमरी की कगार पर आ जाएगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि सर्वप्रथम चार धाम यात्रा संचालित करें समिति ने कल होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तय किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में वाहन स्वामी ढोल एवं घंटों के साथ परिवहन कार्यालय में जाकर पूरी ताकत के साथ सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समस्त यात्री वाहनों का 2 वर्ष का कर माफ हो 31 मार्च 2020 से पूर्व पंजीकृत समस्त वाहनों का आयु सीमा में 2 वर्ष की वृद्धि की जाए। सरकार द्वारा सरकारी बैंक निजी बैंक एवं गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाएं से वार्ता कर वाहन स्वामियों को कम से कम किस्तों में 1 वर्ष की मोहलत दिलवाई जाए, चालक परिचालकों को राहत राशि के तौर पर कम से कम 5 से 10 हजार रूपए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। बैठक में महंत विनय सारस्वत अध्यक्ष ऑटो विक्रम महासंघ, बलवीर सिंह नेगी अध्यक्ष जीप कमांडर यूनियन, बलवीर सिंह रौतेला पूर्व अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल मोटर्स, नवीन चंद रमोला उपाध्यक्ष यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ, बालम सिंह मेहरा रूपकुंड पर्यटन विकास, विनोद भट्ट गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय, सुनील कुमार अध्यक्ष विक्रम यूनियन मुनीकीरेती, आशुतोष शर्मा संरक्षक देवभूमि ऑटो विक्रम यूनियन, मेघ सिंह चौहान संचालक, नवीन तिवारी, योगेश उनियाल, रमेश रावत, नीरू कुमार, मदन कोठारी, पंकज वर्मा, हेमंत ढंग, जयप्रकाश नारायण, भगवान सिंह राणा आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News