ऋषिकेश- छिद्दरवाला टोलप्लाजा विधानसभा अध्यछ की साजिश, बयानो से खुली पोल:- जयेंद्र रमोला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने नेपाली फार्म टोल प्लाज़ा ना लगाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि नेपाली फार्म टोल प्लाज़ा के विरोध में पिछले कई दिनों से प्रधान संगठन व सर्वदलीय संघर्ष समिति धरने पर बैठे हैं। लेकिन इतने दिनों से विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जो चुप्पी साधी गई वह आज से दो दिन पूर्व टूटी है। जिसमें वह राज्य के अधिकारी को टोल प्लाज़ा ना लगने देने की बात कर रहे थे।आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेस वार्ता करके बयान देते हैं कि मुख्यमंत्री का धन्यवाद सांसद का धन्यवाद मंत्री का धन्यवाद कि अब टोल प्लाज़ा नहीं लगेगा। कहीं ना कहीं इसमें विधानसभा अध्यक्ष की मिलीभगत नज़र आती है। इन सारे बयानों से साफ़ झलकता है कि ये सब विधानसभा अध्यक्ष की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।

पहले ये चुपचाप टोल प्लाज़ा को बनने की मौन स्वीकृति देते हैं और जब बाद में बड़े स्तर पर विरोधाभास होता है तो यह नौंवे दिन एक बयान देते हैं। ग्यारहवें दिन प्रेस वार्ता कर टोल ना लगने की बात करते हैं। इसमें कहीं ना कहीं लोगों के आंदोलन के भय से इन्होने यू टर्न लिया है। लेकिन अभी तक स्पष्ट रूप से लिखित में निरस्तीकरण का आदेश नहीं आया है। विधानसभा अध्यक्ष के बयानों से लगता है कि इस टोल प्लाज़ा के निर्माण में विधानसभा अध्यक्ष की कहीं ना कहीं संलिप्तता रही है। इस टोल की राजनीति की पोल जल्द खुलेगी।

%d bloggers like this:
Breaking News