ऋषिकेश- विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्यामपुर लक्ष्मी गुरूंग ने रोपे ओषधीय पौधे
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भाजपा नेत्री मंडल उपाध्यक्ष श्यामपुर लक्ष्मी गुरूंग ने प्रतीत नगर रायवाला एव छिद्रवाला में औषधीय पौधों का रोपण किया। इस दौरान गिलोय, काला बास, हल्दी, नीम आदि औषधीय पौधे रोपे गए। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगो को औषधीय पौधों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्य्क्ष ऋतु खंडूडी के निर्देशानुसार जिला अध्य्क्ष रचित्ता ठाकुर क़े निर्देशन में जिले के सभी 17 मंडलों में महिला मोर्चा द्वारा पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्य्क्ष समा पंवार, संगीता थापा, कोमल, आइसा आदि मौजूद रहे।
