ऋषिकेश- बाजार खोलें जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द बाजार को ले जाने को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि करो ना कर्फ्यू के दौरान बाजार बंद होने से व्यापारी आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। अब कोरोना महामारी काफी हद तक कम हो गई है। ऐसे में बाजारों को खोले जाने की नितांत आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने मांग पत्र का संज्ञान लेते हुए व्यापार मंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल के मुख्य सलाहकार अनिल गोयल, जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल मौजूद रहे।
