ऋषिकेश- सरकार की परिवहन विरोधी नीतियों के खिलाफ तिपहिया वाहन चालकों ने थालियां बजाकर किया प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – परिवहन विरोधी नीतियों के खिलाफ तिपहिया चालकों ने सरकार के विरुद्ध थालियां बजाकर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को उत्तराखंड विक्रम टैम्पो महासंघ के आह्वान पर बडी संख्या मे विक्रम थ्रीविलर मालिक एवं चालको ने सरकार द्वारा परिवहन संस्थाओ की अनदेखी के चलते थाली बजाकर ऋषिकेश कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस मौके पर महासंघ अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत ने कहा की पूर्व मुख्य मंत्री द्वारा विक्रम, थ्रीविलर मालिक एवम् चालको के लिए आर्थिक मदद किये जाने की घोषण की थी। लेकिन आज तक किसी भी तरह की आर्थिक सहायता नही दी गयी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी परिवहन संस्थाओं की मदद के लिए कोई भी कदम नही उठा रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने शीघ्र ही सरकार से परिवहन व्यवसायियों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
मुनिकिरेती विक्रम युनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा की आज परिवहन संस्थाओ से जुडे लोग ऐसे दौर से गुजर रहे है कि उनको अपने परिवार को पालने के लिए आर्थिक संकट से जूझना पड रहा है। सरकार उनकी किसी तरह की मदद करना तो दूर बल्कि पुलिस द्वारा उत्पीड़न की कार्यवाई करवा रही है। उन्होने सरकार से मांग की है कि गाडियो का रोड टैक्स, बीमा, माफ किया जाये। थ्रीवीलर अध्यक्ष राजेन्द्र लाम्बा ने कहा की सरकार को शीघ्र ही निर्णय लेकर परिवहन व्यवसाइयों की मदद करते हुए मालिक एवम् चालको को आर्थिक सहायता देने की घोषणा करनी चाहिए।
प्रर्दशन करने वालों में वीरेंद्र सजवाण उपाध्यक्ष विक्रम युनियन, हरिमोहन कोषाध्यक्ष, सुरेश जाटव, पंकज वर्मा महासचिव रामझूला, अमित पाल उपाध्यक्ष रामझूला, द्वारिका प्रसाद, फेरू जगवानी पूर्व अध्यक्ष रामझूला, श्रीनिवास पाण्डेय ,ओमप्रकाश गुप्ता विक्रम युनियन लक्ष्मण झूला, विजय नेगी, नंदकिशोर जाटव, रूकम पोखरियाल, इकबाल हसन, चंदन सिंह आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News