ऋषिकेश- विक्रम मालिक एवं चालक करेंगे 4 जून को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोरोना महामारी से जुझ रहे विक्रम मालिक एवं चालकों ने सरकार द्वारा कोई आर्थिक मदद ना दिए जाने को लेकर रोष प्रकट किया है। इसके लिए उन्होंने 04 जून को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
बृहस्पतिवार को गढवाल विक्रम टैम्पो वेल्फेयर एशोसियेशन ऋषिकेश के कार्यालय में महासंघ के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत की अध्यक्षता में युनियन के सभी पदाधिकारियो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की हठधर्मिता के कारण आज विक्रम, आटो, टैक्सी मालिक, चालक एवं उनके परिवार कोरोना महामारी के चलते भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। लेकिन गुंगी बहरी सरकार हाथ पे हाथ धरे खामोश बैठी है। इसके चलते मजबूर होकर कल 4 जून को सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक विक्रम युनियन कार्यालय के बहार कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रर्दशन किया जायेगा। बैठक में विक्रम युनियन लक्ष्मण झूला अध्यक्ष त्रिलोक भंण्डारी, श्रीनिवास पाण्डेय, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सजवाण, कोषाध्यक्ष हरिमोहन, ओटो युनियन अध्यक्ष राजेन्द्र लाम्बा, उपाध्यक्ष संजय आर्य, टैक्सी युनियन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, विक्रम युनियन रामझूला सचिव पंकज वर्मा, उपाध्यक्ष अमित पाल, संरक्षक सत्यनारायण शर्मा, विक्रम युनियन डोईवाला अध्यक्ष विजय यादव आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News