ऋषिकेश- ऋषिकेश साइकिल क्लब के सदस्य विश्व साइकिल दिवस पर पहुंचे कुंजापुरी मंदिर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश साइकिल क्लब के रेड राइडर्स विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल से कुंजापुरी मंदिर तक पहुँचे। ऋषिकेश साइकिल क्लब के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि पिछले वर्ष लॉक डाउन से ही हम ऋषिकेश साइकिल क्लब के सदस्यों ने रेड राइडर्स के नाम से साइकिल दौरे शुरू किए। क्लब सदस्यों द्वारा पिछले सा़ल से आज तक हरिद्वार, देहरादून डाट काली मन्दिर, देहरादून टपकेश्वर मंदिर, कोडराना, मालाखुंटी, क्यार्की, चीला सहित कुंजापुरी मंदिर की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि हम सभी को कम से कम आधा घंटे साइकिल ज़रूर चलानी चाहिये आज के कोरोना काल में जहां दवा काम नहीं कर रही है वहाँ केवल अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने से ही बचाव सम्भव है। हमारे क्लब में 25 साल से 60 साल के सदस्य शामिल हैं। रेड राइडर्स नीरज शर्मा ने कहा कि पिछले साल के कोरोना काल से बहुत से लोगों ने साइक्लिंग शुरू की उसी का परिणाम था कि साइक्लिंग करने वाले अधिकतर लोग कोरोना से बचे रहें और आगे भी बचाव करने के लिये हमें साइक्लिंग ज़रूर करनी चाहिये।
रेड राइडर्स एम्स के नेत्र चिकित्सक डा. नीति गुप्ता ने बताया कि ऋषिकेश साइकिल क्लब से जुड़े अभी कुछ माह ही हुए हैं और रोज़ कम से कम ३० किलोमीटर की और अधिक से अधिक ६० किलोमीटर तक की राइड हमने की है। इसी का परिणाम है कि मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मैं कभी कुंजापुरी मंदिर में साइकिल से पहुँच सकूँगी यह मेरे लिये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कुंजापुरी मंदिर में साइकिल से पहुँचने वाले रेड राइडर्स जितेन्द्र बिष्ट, सरदार बूटा सिंह, पंकज अरोड़ा, यशपाल चौहान, विपिन शर्मा, शैलेष भण्डारी, मनोज रावत, नरेन्द्र कुकरेजा, विपिन बबलू, दीपक नेगी, देवेन्द्र राजपूत, विक्रम शेडगे, राजेश सूद, हरीश दरगन, दिग्विजय तोमर टीम में शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News