ऋषिकेश-अनादि शक्ति ट्रस्ट ने गरीब बच्चों मे बांटा दूध एवं फल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अनादि शक्ति ट्रस्ट की ओर से करोना कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद लोगों को फल एवं दूध का वितरण किया गया।
गुरुवार को ट्रस्ट की अध्यक्ष ऋतु शर्मा व उनके सदस्यों द्वारा कोरोना के इस संकट में शांति नगर झुग्गी झोपड़ी में जरूरतमंद 30 बच्चों को दूध एवं फल वितरित दिए गए। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को माक्स पहनने, बार-बार हाथों को धोने, सैनिटाइजर करने और सफाई रखने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने कोविड-19 महामारी के दूसरे चरण के चलते झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को आरोग्य सेतु ऐप एवं कोविन ऐप पर वैक्सीन लगाए जाने के लिए पंजीकरण करने को प्रोत्साहित किया। इस कार्य में रेखा चौबे का काफी योगदान रहा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पूजा त्यागी, कविता बलूनी, सचिव मधुश्री शर्मा, मनोरमा रावत, गीता, मोनिका, मीनाक्षी कपरूवान ने भी अपना सहयोग दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News