ऋषिकेश- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध किया सांकेतिक उपवास

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आव्हान पर भाजपा सरकार की बढ़ती महंगाई ओर बेरोजगारी को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सांकेतिक उपवास कर प्रदर्शन किया और सरकार विरूद्ध नारेबाजी की गई।

रविवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में भाजपा सरकार की नाकामियों के विरुद्ध कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश रावत के नेतृत्व में सांकेतिक उपवास दिया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भाजपा सरकार के चलते लगातार देश व प्रदेश में महँगाई चरम पर है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाएँ बदहाल हो चुकी हैं आज आम जन परेशान है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही महंगाई पर रोक ना लगाई गई व स्वास्थ्य सेवाएँ बहाल ना की गई तो शांति पूर्ण आंदोलन को उग्र आंदोलन मैं बदला जायेगा जिसकी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News