ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने शराब तस्कर पवन को 5 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दबोचा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने 05 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सायं को मुखबिर की सूचना पर पुरानी चुंगी रोड पर खाली प्लाट के पास एक व्यक्ति को कट्टो के अंदर 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान पवन पुत्र रामगोपाल निवासी झुग्गी-झोपड़ी गोविंद नगर ऋषिकेश के रूप में की गई है। इसके खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। बता दें कि पकड़ा गया आरोपी पवन एक बड़ा शराब तस्कर है। जो गोविंद नगर शांति नगर, पुरानी चुंगी और गंगा नगर से सटे क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री के साथ ही कालाबाजारी भी करता है। पवन के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमें दर्ज हो चुके हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News