ऋषिकेश- उत्तरकाशी पहुंच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना मरीजो का जाना हालचाल

त्रिवेणी न्यूज 24
उत्तरकाशी – शनिवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे। सीएम ने उत्तरकाशी पहुंच कर कोरोना मरीजों का हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
शनिवार को सीएम तीरथ सिंह रावत, राज्य मंत्री यतीश्वरानंद के साथ हेली सेवा के माध्यम से बड़कोट पहुंचे उन्होंने सीएचसी बड़कोट में आईसीयू बेड का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसके बाद सीएम कार से नौगांव सीएचसी पहुंचे यहां पर उन्होंने डॉक्टरों से कोविड को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएम तीरथ सिंह रावत उत्तरकाशी के दो दिवसीय दौरे के प्रथम चरण में यमुना घाटी में बड़कोट और नौगांव पहुंचे। उन्होंने कोविड से ठीक हो चुके लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली इसके बाद सीएम तीरथ रावत यमुनोत्री विधायक केदार सिंह के घर जानकीचट्टी पहुंचेंगे। जहां पर यमुनोत्री विधायक की स्वर्गीय माता के तेरहवीं में शामिल होंगे। दोपहर बाद सीएम तीरथ सिंह रावत हेलीकॉप्टर के माध्यम से जनपद मुख्यालय स्थित मातली हेलीपैड पहुंचेंगे। जनपद मुख्यालय के सर्किट हाउस में पहुंचकर मनेरी थाने के नए भवन और विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद जिला अस्पताल में पहाड़ के पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकापर्ण करेंगे और उसके बाद जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News