ऋषिकेश- जिला पंचायत सदस्य ने लोक निर्माण विभाग पर लगाया सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने आरोप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र प्रेषित किया। उन्होंने पत्र के माध्यम से श्यामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य में आ रही कमियों से अवगत करवाया है। उन्होंने अपने जिला पंचायत क्षेत्र कैनाल रोड़ गुमानीवाला और स्वामी विवेकानंद मार्ग निकट श्यामपुर हॉट वाली रोड़ को पॉइंट – ऑफ कर बताया कि कुछ ही माह पहले यह रोड़ बनाई गई थी जिसकी स्थिति चंद महीनों में बिगड़ गई है।

उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में आ रही गुणवत्ता की कमी को देखते हुए अधिशासी अभियंता को संबंधित अभियंता एवं ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं किसी भी प्रकार के सड़क निर्माण कार्य होने पर उक्त स्थान पर निर्माण कार्य के बोर्ड में कार्यदाई संस्था के अभियंता एवं संबंधित ठेकेदार का नाम दर्ज करने जैसी आवश्यक जानकारी लिखने को कहा हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News