ऋषिकेश- थाना मुनि की रेती पुलिस की बड़ी कामयाबी 1.700 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के 2 तस्कर किये गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा अवैध स्मैक, ड्रग्स की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध बडी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत कपटियाल तिराहा ढालवाला से अवैध चरस के साथ दो तस्करों को 900 ग्राम व 800 ग्राम कुल 1700 ग्राम चरस के साथ स्विफ्ट वाहन सख्या UK07AT0713 सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम और पता नरेंद्र गोस्वामी पुत्र स्व. सतवीर सिंह निवासी ग्राम डूमरखा थाना सदर जिला जींद हरियाणा, फूल सिंह पुत्र पुरण सिंह निवासी ग्राम दतोली, थाना गनौर, जिला सोनीपत के रूप में हुयी हैं। अभियुक्तगणों के खिलाफ थाना मुनिकीरेती पर एनडीपीएस एक्ट की धारा में अभियोग पंजीकृत न्यायालय में पेश किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News