ऋषिकेश-ढालवाला मुनि की रेती मे कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाये रक्तदान शिविर मे 40 लोगो ने रक्तदान किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को कांग्रेस पार्टी स्वास्थ्य सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में ढालवाला स्थित थलवार कंपलेक्स में कांग्रेस ने शिविर लगाकर रक्तदान किया जिसमें 40 लोगों ने रक्तदान किया ।
मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने मरीजों की जान बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार पर कोविड-19 की बीमारी को रोकने में असफल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार समय से कोविड-19 की दूसरी लहर को रोकने के लिए उचित कदम उठाती तो प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या कम होती और मरने वाले मरीजों का आंकड़ा भी चरम पर नहीं पहुंचता। उन्होंने लापरवाही के लिए सरकार को दोषी ठहराया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु विजलवांण ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा वाले खुद ही अपनी सरकार से परेशान हैं। लेकिन कोई भी सत्ताधारी पक्ष का कार्यकर्ता अपनी बेबसी की कहानी मुंह से बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मंत्रियों के बीच की तालमेल नहीं होने की वजह से कई प्रकार के बयान सामने आ रहे हैं। जो भाजपा के अंदरूनी क्लेश को उजागर कर रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए विज्ञापन जारी कर अपनी कमियों को छुपाने में लगी है। इस अवसर पर अजय रमोला, सभासद विनोद सकलानी, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेश, जिला प्रवक्ता उत्तम असवाल, अनिल रावत, दिनेश भट्ट, दीपक तलवार, सुजीत कुुड़ियाल, जयराम सेमवाल आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News