ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 2071 नये मरीज मिले,7051 मरीज स्वस्थ हुए, 95 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर में दिन प्रतिदिन हालात काबू हो रहे हैं। उत्तराखण्ड में शनिवार को 2071 मामले आए हैं जबकि 95 संक्रमितो की मौतें हुई है। राज्य में एक्टिव केसो की संख्या 49579 हो गई है। जबकि 7051 मरीजों ने कोरोना से अपनी जंग जीत ली है वही अभी 13932 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 82 , बागेश्वर में 32 , चमोली में 175 , चंपावत में 42 , देहरादून में 423 , हरिद्वार में 264 , नैनीताल में 223 , पौड़ी गढ़वाल में 164 ,पिथौरागढ़ में 64 ,रुद्रप्रयाग में 114 , टिहरी गढ़वाल में 48 , उधम सिंह नगर में 355 और उत्तरकाशी में 85 नए मामले सामने आए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News