ऋषिकेश- 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जनपद को नशा मुक्त करने व अवैध शराब, चरस, गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर शहीद विकास गुरंग द्वार श्यामपुर के पास दो संदिग्ध महिलाओं को रोककर चेक किया तो उनके पास दो अलग-अलग प्लास्टिक की कैन में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में महिला अभियुक्त नाम पता दर्शना कोर 45 वर्ष पत्नी बलदेव सिंह निवासी रोसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर, सुमित्रा कौर 44 वर्ष पत्नी मलकीत सिंह निवासी रूसा फार्म गुमानीवाला, श्यामपुर के रूप में हुई है। दोनो अभियुक्ताओ के विरुद्ध कोतवाली में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News