ऋषिकेश- संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्स संचालक समिति ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्स संचालक समिति ने राज्य सरकार पर टैक्सी मेक्सी एसोसिएशन की मांगों की लगातार उपेक्षा के प्रति रोष प्रकट किया है।
रविवार को परिवहन संस्थाओं की ऋषिकेश ट्रैकर कमांडर सुमो एसोसिएशन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि कल दिनांक 24 मई 2021 को पून: क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मिलकर परिवहन व्यवसायियों की मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट कर मांग पत्र को रखा जाएगा। उचित आश्वासन ना मिलने तक टैक्सी मैक्सी वाहनों का चक्का जाम रहेगा। टैक्सी मैक्सी कैब के संरक्षक संजय चोपड़ा ने कहा कि राज्य सरकार को टैक्सी एसोसिएशन की जायज मांगों को अविलंब संज्ञान लेना चाहिए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में परिवहन व्यवसायियों की दुर्दशा पर राज्य सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। बैठक में ऋषिकेश ट्रैकर कमांडर सुमो एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, पूर्व सचिव संजय पांडे, ऋषिकेश डीलर टैक्सी मैक्सी ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग, इनोवा टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, दून जीप कमांडर कल्याण समिति की कार्यवाहक अध्यक्षा उषा देवी, सुमो यूनियन हरिद्वार के अध्यक्ष बलवीर सिंह, चंडीघाट जीप यूनियन के अध्यक्ष हुकम सिंह, देवेंद्र डोभाल, गंगा दत्त सती, राकेश थपलियाल, हरीश कुमार, शेर सिंह, महिपाल सिंह सैनी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News