ऋषिकेश-आरएसएस (RSS) की रसोई से एम्स के सैकड़ों मरीजों एवं तीमारदारों को कराया जा रहा भोजन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोरोना की दूसरी लहर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रदेश के सबसे बड़े एम्स अस्पताल में उपचारार्थ आ रहे मरीजों एवं उनके तीमारदारों की भोजन व्यवस्था में जुटा हुआ है।संघ के कार्यकर्ता मरीजों के तीमारदारों के लिए भोजन तैयार करने में लगे हुए हैं। रसोई की व्यवस्था जिला सेवा प्रमुख राजेंद्र रैना एवं जिला संपर्क प्रमुख राकेश शर्मा ने खुद संभाल रखी है। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवक संघ की रसोई में सैकड़ों लोगों के भोजन की व्यवस्था रोजाना की जा रही है। संघ के स्वयंसेवक सर्मपण के साथ भोजन सेवा के कार्य को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोराना का कहर पूरी तरह से थमने तक एम्स के मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए भोजन की व्यवस्था जारी रहेगी। व्यवस्था बनाने वालो में जिला कार्यवाह भास्कर बिजलवान, जिला प्रचारक भूपेंद्र, अशोक, दीपक तायल, शिवम बंसल, श्याम बिहारी आदि शामिल हैं।
